छग में बवाल: तमनार में महिला आरक्षक से हैवानियत,भीड़ ने वर्दी फाड़ी !अर्धनग्न कर दौड़ाया, खेत में गिराकर घसीटा, भीड़ की बर्बरता कैमरे में कैद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, तमनार में भड़की हिंसा ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। JPL कोयला खदान के विरोध के दौरान एक महिला आरक्षक के साथ जो हुआ, उसका 40 सेकेंड का VIDEO अब सोशल मीडिया पर आक्रोश की आग बनकर फैल रहा है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक को आधा किलोमीटर तक भीड़ ने दौड़ाया। जब वह खेत में गिर पड़ी, तो प्रदर्शनकारियों ने उसकी वर्दी फाड़ दी और उसे अर्धनग्न कर घसीटा गया।

महिला आरक्षक के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को “भाई” कहकर माफी मांगती रही। वह बार-बार कहती रही— मुझे माफ कर दो, छोड़ दो भाई। इसके बावजूद भीड़ बेरहमी से उसे धमकाती रही और चप्पल से मारने की बात कहती सुनाई दी।

इससे पहले महिला TI को लात मारने का वीडियो भी सामने आया था। यह पूरी हिंसक घटना 27 दिसंबर 2025 को हुई थी, जिसने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया।

दरअसल, यह विवाद 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई के विरोध से जुड़ा है। JPL कोयला खदान सेक्टर-1 से प्रभावित 14 गांवों के लोग 12 दिसंबर से धरने पर बैठे थे।

27 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे लिबरा चौक पर लगभग 300 ग्रामीण जमा हुए और सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख करीब 10 बजे राजस्व और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर धरना स्थल पर वापस भेजा गया।

कुछ समय के लिए माहौल शांत हुआ, लेकिन तनाव बना रहा। जिला प्रशासन के मुताबिक आसपास के गांवों से लोग आते रहे और दोपहर तक भीड़ करीब 1000 तक पहुंच गई।

घरघोड़ा के SDM और पुलिस अधिकारी लगातार माइक से शांति की अपील करते रहे, लेकिन भीड़ बार-बार सड़क पर लौटकर रास्ता रोकने लगी।

करीब ढाई बजे हालात अचानक बेकाबू हो गए। भीड़ ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और पत्थर-डंडों से हमला शुरू कर दिया। पुलिस पर जमकर लाठियां और पत्थर बरसाए गए।

इस दौरान तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम को महिलाओं ने लात-घूंसे मारे। कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

उग्र भीड़ ने मौके पर खड़ी पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस में आग लगा दी। कई सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद भीड़ जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट पहुंची, जहां कन्वेयर बेल्ट, दो ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में आग लगा दी गई। प्लांट कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई।

स्थिति संभालने लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, रायगढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों की मौजूदगी में भी पथराव और आगजनी होती रही।

14 गांवों के करीब 4 हजार से अधिक लोगों के आंदोलन के बाद जिंदल प्रबंधन ने गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई नहीं कराने का फैसला लिया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J